स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका
31 जनवरी तक भरे फार्म
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नई भर्ती आ गई है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं, जिसमें अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक फॉर्म भरे जा रहे हैं। इस दौरान अभ्यर्थी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
वैकेंसी डिटेल्स
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है, जिसमें नौकरी लेने का यह शानदार अवसर है। रिक्तियों की डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ नीचे टेबल से देख सकते हैं।
पद का नाम वैकेंसी नोटिफिकेशन
जूनियर इंजीनियर 03 (02 सिविल और 01 इलेक्ट्रिकल) SAI Junior Engineer Recruitment 2025 Notification PDF
योग्यता
स्पोर्ट्स अथॉरिटी जूनियर इंजीनियर की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/एआईसीटीआई से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/एआईसीटीई से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
एज लिमिट
आयुसीमा- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा आवेदन की प्रारंभिक तिथि को 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सैलरी- इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 के मुताबिक 35400-112400/- रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया- पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों को तैयार की गई मेरिट बेस के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती की विधि
- अल्पकालिक अनुबंध सहित प्रतिनियुक्ति के आधार पर यह भर्ती की जा रही है।
- कार्यकाल की अवधि- भारतीय खेल प्राधिकरण में यह रिक्तियां 3 वर्ष की अवधि के लिए है। जिसे 5 वर्ष की अवधि तक बढ़ाया जा सकेगा।
- योग्यता संबंधित सभी जानकारी पूरी करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन की दो फोटोकॉपी निर्धारित प्रोफार्मा के साथ निर्धारित पते पर भेजनी होंगी।
- उम्मीदवार “उप निदेशक (भर्ती), कमरा नंबर 209, भारतीय खेल प्राधिकरण, प्रधान कार्यालय, गेट नंबर 10 (पूर्वी गेट), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003” 31 जनवरी शाम 5 बजे तक या उससे पहले भेज सकते हैं।
