June 6, 2026

एसपी विजय पाण्डेय ने किया जनरल परेड का निरीक्षण

DSC30525

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – रक्षित केंद्र जांजगीर में आज जनरल परेड का आयोजित किया गया , जिसमें पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय ने पहुंचकर परेड की सलामी ली , तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक अधिकारी / कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया , जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। परेड समाप्ति उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकआरी /कर्मचारियों को कानून सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में आवश्यक जानकारियां देते हुये बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों को अनुशासित रहने के साथ – साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ बेहतर पुलिसिंग करने एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार , डीएसपी जितेंद्र खूंटे , डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर और डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा उपस्थित थे।

You may have missed