September 29, 2026

रायपुर सांसद खेल महोत्सव मेगा फाइनल संपन्न, 85 हजार खिलाड़ियों की सहभागिता के साथ रचा गया नया कीर्तिमान

241225

रायपुर सांसद खेल महोत्सव मेगा फाइनल संपन्न, 85 हजार खिलाड़ियों की सहभागिता के साथ रचा गया नया कीर्तिमान

रायपुर। रायपुर सांसद खेल महोत्सव के मेगा फाइनल में बुधवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार, दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अतिथियों का स्वागत किया। रायपुर सांसद खेल महोत्सव का मेगा फाइनल बुधवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में गरिमामय रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार तथा दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अतिथियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इसके बाद 21 सितंबर से चल रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 के सभी 13 खेलों कुश्ती, खो-खो, गेड़ी-दौड़, भारोत्तोलन, फुगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्सा-कसी, शरीर शौष्ठव एवं तैराकी में से इंडिविजुअल खेलों के विजेताओं को मेडल, ₹2100 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं उपविजेताओं को मेडल, ₹1100 की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। टीम इवेंट्स के विजेताओं को गुरुवार को आयोजित भव्य समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। खेल, समावेशन और संस्कृति का संगम: सांसद खेल महोत्सव में ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों को मिला ऐतिहासिक सम्मान सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं सांसद-कलाकार मनोज तिवारी जी ने सभी ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

यह ऐतिहासिक अवसर था, जब खेल के किसी बड़े आयोजन में ट्रांसजेंडर समुदाय ने सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। यह पहल समावेशी समाज की दिशा में एक सशक्त संदेश है, जहाँ हर प्रतिभा को समान अवसर और सम्मान मिलता है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभाओं के 8 ब्लॉकों में कुल 36 स्थानों पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस महोत्सव में लगभग 85 हजार खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिसमें 542 पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी जैसे आधुनिक खेलों के साथ-साथ फुगड़ी और गेड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक ग्रामीण खेलों को भी विशेष स्थान दिया गया, जिससे हमारी लोकसंस्कृति और खेल परंपरा को प्रोत्साहन मिला।