June 6, 2026

जिले के विकासखंडों में मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन

211024

जिले के विकासखंडों में मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन

महासमुंद,समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मद्यपान और अन्य मादक द्रव्यों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु जिले के सभी विकासखंडों में विगत 02 से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया।

इस दौरान 30 ग्राम पंचायतों में नवीन भारत माता वाहिनी का गठन किया गया और जनपद स्तर पर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही आईटीआई सरायपाली, चन्द्रपाल डडसेना स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरा सहित अन्य शिक्षण संस्थानों एवं जनपद पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत, नशामुक्ति के पक्ष में जनसमर्थन बढ़ाने के लिए रैली, संकल्प सभा, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही फ्लैक्स, होर्डिंग और ब्रोशर के माध्यम से जागरूकता फैलाने के प्रयास किए गए।

You may have missed