September 30, 2026

लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

230126

लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज लोकभवन सचिवालय में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना , उप सचिव सुश्री निधि साहू , संवैधानिक प्रकोष्ठ के उप सचिव डॉ. रूपेन्द्र कवि सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मताधिकार की शपथ ली।

सभी ने शपथ लेते हुये कहा – “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये निर्भीक होकर धर्म , वर्ग , जाति , समुदाय , भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”