April 24, 2026

नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का नया छत्तीसगढ़ी गीत “सूरज चंदा” हुआ रिलीज

IMG-20250319-WA0028

इतेश सोनी रायपुर – छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक मेलोडी किंग नितिन दुबे और मशहूर गायिका शर्मिला विश्वास की मधुर आवाज में नया छत्तीसगढ़ी गीत “सूरज चंदा” यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। यह गाना एस कुमार प्रोडक्शन के बैनर तले बना है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इस गाने में मुख्य भूमिका में एस कुमार और रेशमा जैन नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है और पहले भी इनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। “सूरज चंदा” की कहानी एक मिडिल क्लास लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें नवविवाहित जोड़े के प्यार और उनकी खुशहाल जिंदगी को खूबसूरती से दर्शाया गया है|

गाने के वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है अनुभवी डायरेक्टर विवेक दीक्षित ने, जिन्होंने इसे बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया है। उनकी बेहतरीन वीडियोग्राफी गाने को और भी आकर्षक बना रही है।

छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए यह गाना किसी तोहफे से कम नहीं है। दर्शक इसे एस कुमार प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं।