राष्ट्रीय सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा देश की सबसे बड़ी चिंता, व्याख्यान माला का आयोजन
राष्ट्रीय सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा देश की सबसे बड़ी चिंता, व्याख्यान माला का आयोजन
रायसेन ,प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय पाटनदेव रायसेन में भारतीय ज्ञान परंपरा गतिविधि माह के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाहा द्वारा की गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाहा द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि आज देश में राष्ट्रीय सुरक्षा साइबर सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही है।
जिसे रोकने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को आगे आना पड़ेगा। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जो हमारे पड़ोसी देशों में आतंकवाद, अलगाववाद,उग्रवाद, समाजवाद, नक्सलवाद, कट्टरपंथी और साइबर क्राइम जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हमारे देश में भी असामाजिक तत्वों और कट्टरपंथियों द्वारा इन सभी घटनाओं को अंजाम देने का काम किया जा रहा है। इन घटनाओं को रोकने के लिए हमारे देश की सुरक्षा एजेंसी के साथ देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास होने वाली देशद्रोही गतिविधियों से शासन प्रशासन को अवगत कराएं। वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ किशोर जान द्वारा अतिथियों का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया ।और अपने स्वागत भाषण में उन्होंने भी राष्ट्रीय सुरक्षा साइबर सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की।
हमारे देश की सुरक्षा एजेंसी के साथ देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास होने वाली दे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा अपने वक्तव्य में साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताएं जिसमे इंटरनेट प्लेटफार्म पर अपनी जानकारी साझा न करने, ऑनलाइन डेटिंग साइट्स ,ऑनलाइन लॉटरी,कैशबैक ,लोन ऑफर जैसी धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी।साथ ही ई – कॉमर्स वेबसाइट का सावधानपूर्वक उपयोग करने पर जोर दिया । अपनी प्रोफाइल लॉक रखने तथा विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करने की सलाह दी ।एनसीसी कैडेट्स को विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे दायित्व को निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी एनसीसी कैडेट्स के बच्चे और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का उपस्थित रहे।
