कपिल परमार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंत्री रामविचार नेताम ने दी बधाई
कपिल परमार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंत्री रामविचार नेताम ने दी बधाई
नई दिल्ली/रायपुर,भारत के पहले पैरा जूडो पदक विजेता कपिल परमार ने जॉर्जिया में इतिहास रचते हुए IBSA जूडो त्बिलिसी वर्ल्ड कप में पुरुषों के J1 70Kg वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने पहले ही टूर्नामेंट में ब्राज़ील के Aguiar E. को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
मंत्री रामविचार नेताम ने कपिल परमार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि “यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण और अदम्य साहस की कहानी है।” उन्होंने कपिल की सफलता पर गर्व जताया और भविष्य में भी उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।
