June 13, 2026

AN-32 विमान हादसे में शहीद वायुसेना के जवानों को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

130626

AN-32 विमान हादसे में शहीद वायुसेना के जवानों को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 13 जून 2026, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने असम के जोरहाट में हुए AN-32 विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच वीर जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री चौधरी ने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदय विदारक है। देश ने अपने पांच बहादुर सपूतों को खो दिया है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका सर्वाेच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

You may have missed