September 29, 2026

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका

Jabalpur's Ordnance Factory

बिल्डिंग ढही, कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका
जबलपुर। जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह हादसा फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में उस समय हुआ जब एरियल बम में अचानक विस्फोट हो गया. धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई.

सूत्रों के मुताबिक, कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंचकर दबे हुए कर्मचारियों को निकालने में जुटी है. प्रशासन भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.