गजानन मंदिर में सामुहिक उपनयन 1 जून को
रायपुर। तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज मंदिर एवम् पंडित चारुदत्त जोशी व पंडित शशांक देशपांडे के संयुक्त तत्वावधान में सामुहिक उपनयन संस्कार का आयोजन रविवार 1 जून को मंदिर परिसर में संपन्न होगा। विशेषतः इस आयोजन में छत्तीसगढ की संस्कृती, परंपरा व शुक्ल यजुर्वेद माध्यांदिन शाखा के पारस्कर सुत्र के अनुसार वैदिक विधी-विधान से कार्यक्रम संपन्न होगा।
आयोजन के संदर्भ में पंडित जोशी व पंडित देशपांडे ने बताया कि अब तक सामुहिक उपनयन संस्कार में दस बटुकों ने पंजीयन कराया है, जिसमे 5 यजमान मराठी व 5 यजमान छत्तीसगढ के ब्राह्मण समाज से हैं। विद्या प्राप्त करने के हेतु दिया गया व्रत जिसे उपनयन, जनेऊ संस्कार, व्रतबंध और मराठी में मुंज के नाम से जाना जाता है। यह संस्कार बच्चे के 5 साल से 8 वे साल तक होना चाहिए। किसी कारण से न होने पर इस प्रकार के आयोजन में सम्मिलीत होकर विधी को पूर्ण करना अनिवार्य होता है। इस आयोजन का अंतिम पंजीयन 30 मई को शाम को समाप्त होगा। संपूर्ण पूजा सामग्री, चाय नाश्ता भोजन के साथ अल्प शुल्क लेकर विधी विधान से संपन्न किया जायेगा।
