“Made As Me” ने रायपुर में खोले अपने दरवाज़े…
Made As Me” ने रायपुर में अपने दरवाज़े खोले
रायपुर ने किया स्वागत – “Made As Me”, भारत का पहला स्वदेशी फैशन डेस्टिनेशन जो नए दौर के खरीदारों के लिए लक्ज़री को नए सिरे से परिभाषित करता है
रायपुर, 14 अक्टूबर 2025 – भारतीय फैशन जगत के लिए रायपुर शहर ने एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब “Made As Me” – भारत का पहला स्वदेशी मल्टी-ब्रांड फेशन डेस्टिनेशन का भव्य उद्द्घाटन हुआ। यह स्टोर सिटी सेंटर मॉल, पंडरी, रायपुर के यूनिट नं. 211, दूसरी मंजिल पर स्थित है। उद्घाटन समारोह में माननीय श्री ओ. पी. चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती सोनाली दुगर, प्रमोटर, फैशन एंटरप्रेन्योर फंड: श्रीमती मंजू याग्निक, प्रमोटर, फैशन एंटरप्रेन्योर फंड; और श्री राजेश चंदन, प्रमोटर, फैशन एंटरप्रेन्योर फंड सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Made As Me को एक अनोखे एक्सपीरियेंशियल फैशन डेस्टिनेशनके रूप में तैयार किया गया है, जो भारत के बेहतरीन डिज़ाइनर लेबत्स और उभरते ब्रांड्स को एक ही छत के नीचे लाता है। यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए पारधान, रेधान, कूट्योर, बैग, एक्सेसरीज़ और फुटवियर जैसी विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
यह ब्रांड ओमनीचैनल मॉडल पर काम करता है – स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म www.madeasme.com दोनों के माध्यम से ताकि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले, कस्टमाइज़ेबल और ऑल्टरेबल उत्पाद उपलब्ध कराए जा सके। त्योहारी और वेडिंग शॉपिंग के लिए यह एक पसंदीदा स्थान बनने जा रहा है, जहां ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक डिज़ाइन बुक कर, पर्सनलाइज़ कर और बेस्पोक क्रिएशन्स प्राप्त कर सकते हैं यह आधुनिक भारतीय लक्ज़री अनुभव को नए मायनों में परिभाषित करता है।
इस अवसर पर श्री विनोद दुगर, प्रमोटर, Made As Me ने कहा –
“Made As Me इस विश्वास से जन्मा है कि असली लक्ज़री प्रामाणिकता में होती है। भारत के पहले स्वदेशी फैशन डेस्टिनेशन के रूप में हमारा उद्देश्य नए युग के खरीदार के लिए ऐसी लक्ज़री को परिभाषित करना है, जो व्यक्तिगतता, कारीगरी और जागरूक सौंदर्य का उत्सव मनाए।”
फैशन एंटरप्रेन्योर फंड (FEF) ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ अपने मिशन को जोड़ता है, जो स्वदेशी फैशन ब्रांड्स को फंडिंग, मॅटरशिप और विस्तार के अवसर प्रदान करता है। Made As Me इस दृष्टि को आगे बढ़ाता है, इन ब्रांड्स को भारत भर के उपभोक्ताओं तक पहुंचाकर “Consume Indian” के विचार को जमीनी स्तर पर प्रोत्साहित करता है।
Made As Me में विशेष रूप से वही परिधान और उत्पाद उपलब्ध हैं जो ग्राहकों को जल्द ही आने वाले ओटीटी शो “Pitch To Get Rich” में देखने को मिलेंगे। यह शो फैशन एंटरप्रेन्योर फंड और धर्मेटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।





