November 15, 2026

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व पिंजरा में फंसा तेंदुआ, कोर एरिया के घने जंगल में छोड़ा गया

IMG_8854

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन के उपस्थिति में डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुआ को रिसगांव क्षेत्र के जंगल में छोड़ा

इतेश सोनी पत्रकार गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र अरसीकन्हार में ग्राम मेचका व आसपास ग्रामों के ग्रामीण पिछले माह भर से खुंखार तेंदुआ के आतंक से परेशान हो गए थे। लगातार तेंदुआ गांव के भीतर गांव के भीतर घुस कर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। आधा दर्जन से ज्यादा मवेशियों को तेंदुआ के द्वारा शिकार बनाने से ग्रामीणों में भारी दहशत देखने को मिल रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार इसकी शिकायत वन विभाग से किया जा रहा था। ग्रामीणों के सूचना के बाद वनविभाग के टीम ने अरसीकन्हार वन परिक्षेत्र के मेचका जंगल में पिंजरा लगाया था और पिंजड़ा में एक तरफ बकरे रखा गया था। बीते रात बकरे की लालच में तेंदुआ पिंजरा में घुस गया और पिंजरा फंस गया जिसकी जानकारी उदती सीतानदी टाईर रिजर्व के उपनिदेश वरूण जैन को दी गई।

उपनिदेशक वरूण जैन तत्काल मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों के चर्चा के बाद पिंजरा में फंसे तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद तेंदुआ को रिसगांव क्षेत्र टाईगर रिजर्व के कोर इलाके के जंगल में छोड़ा गया। जैसे ही पिंजरा को खोला गया तेंदुआ छलांग मारते जंगल के तरफ ओझल हो गया। इस मौके पर उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन,एसडीओ गोपाल कश्यप,वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रतिभा मेश्राम,पैलेश पटेल एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You may have missed