June 6, 2026

लक्ष्मी नारायण वर्मा का अंतर्राष्ट्रीय एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु चयन

SP1

धरसींवा. छत्तीसगढ़ के गौरव लक्ष्मी नारायण वर्मा का चयन आगामी अन्तर्राष्ट्रीय एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 05 नवम्बर से 09 नवम्बर 25 तक चेन्नई में आयोजित की जायेगी। वर्माजी प्रतियोगिता में 55+ आयुवर्ग में 100 मी. दौड़ एवं लम्बी कूद स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पिछले तीन वर्षों से वे लगातार राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते आ रहे हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।
शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए लक्ष्मी नारायण वर्मा ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि दूरदर्शन एवं छतीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई टेलीफिल्मों और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में चरित्र अभिनेता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
उनके चयन पर ग्राम कुरूद सिलयारी के ग्रामीणों सहयोगियों एवं शिक्षक साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You may have missed