June 7, 2026

कुनो नेशनल पार्क: चीतों को पानी पिलाते हुए उनके बगल में बैठा एक व्यक्ति

060425

कुनो नेशनल पार्क: चीतों को पानी पिलाते हुए उनके बगल में बैठा एक व्यक्ति

मध्य प्रदेश ,श्योपुर जिले में कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) के पास एक गांव में चीतों को पानी पिलाते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, पार्क के अधिकारियों ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की और कहा कि वे मामले की जांच करेंगे। लगभग 40 सेकंड की क्लिप में, एक व्यक्ति को एक कैन से पानी को पैन में डालते हुए देखा जा सकता है। फिर, आस-पास की छाया में बैठे पांच चीते कंटेनर के पास जाते हैं और पानी पीना शुरू कर देते हैं.

शुरू में वह व्यक्ति चीतों के पास जाने में हिचकिचाता हुआ दिखाई देता है, लेकिन उसके पीछे खड़े लोग, जिसमें वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी शामिल है, उससे चीतों को पानी पिलाने का आग्रह करते हैं। फिर वह व्यक्ति पैन में पानी डालता है और थोड़ी देर के लिए चीतों के पास बैठ जाता है। वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, चीता परियोजना निदेशक उत्तम कुमार शर्मा ने बस इतना कहा कि उन्हें फुटेज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शर्मा ने कहा, “हमने वीडियो की पुष्टि नहीं की है। लेकिन हम इसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।” इससे पहले शुक्रवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें तेंदुए अपने शिकार को खाते हुए दिख रहे थे। दोनों वीडियो कथित तौर पर उमरीकल गांव के पास शूट किए गए थे।