September 30, 2026

वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कैरियर प्रगति की जानकारी 9 एवं 10 जनवरी को दी जाएगी

070125

वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कैरियर प्रगति की जानकारी 9 एवं 10 जनवरी को दी जाएगी

सामुदायिक भवन धमतरी में

धमतरी,विंग कमांडर, कमांडिंग ऑफिसर 15 एएससी वायु सेना भोपाल श्री पारस अग्रवाल से प्राप्त पत्र अनुसार आगामी 9 एवं 10 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक वायुसेना अग्निपथ के तहत भारतीय वायुसेना में जीवन प्रक्रिया, कैरियर की प्रगति और अन्य पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम ने बताया कि यह जानकारी स्थानीय बिलाईमाता मंदिर के पास स्थित नगरपालिक निगम धमतरी के सामुदायिक भवन में दी जाएगी।

You may have missed