September 30, 2026

उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 14 अगस्त को कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

130825

उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 14 अगस्त को कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 13 अगस्त 2025, प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन गुरूवार 14 अगस्त को जिला मुख्यालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दोपहर 12:20 बजे सप्तदेव मंदिर सीमामणी कोरबा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मौन रैली में शामिल होंगे।

दोपहर एक बजे गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात श्री देवांगन अपरान्ह 3:15 बजे घंटाघर चौक निहारिका में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा महारैली कार्यक्रम में शामिल होंगे।

You may have missed