June 6, 2026

पुणे टेस्ट में टीम इंड‍िया ने न्यूजीलैंड को करवाए ‘बैजबॉल’ के दर्शन

Circet

यशस्वी-गिल के सामने कीवी बॉलर बेबस, 359 का है टारगेट

पुणे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी है. आज मुकाबले का तीसरा द‍िन है. भारत को जीत के ल‍िए 359 रनों का लक्ष्य म‍िला है. इस समय यशस्वी जायसवाल और शुभमन ग‍िल क्रीज पर हैं. भारतीय टीम ने लंच तक 81/1 (12 ओवर्स) का स्कोर खड़ा कर ल‍िया है. जायसवाल 46 और ग‍िल 20 रन बनाकर ट‍िके हुए हैं. यशस्वी और ग‍िल ने दूसरी पारी में बैजबॉल स्टाइल (टेस्ट मैच में तेज बल्लेबाजी) में बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.
इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 259 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 156 के स्कोर पर सिमट गई. इसके बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रनों पर स‍िमट गई. इस मैच के अपडेट और लाइव स्कोर के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें.

देखा जाए तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरी है. मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

भारत ने दूसरी पारी में 359 रनों को चेज करने उतरी तो शुरुआत ठोस हुई, लेक‍िन रोह‍ित शर्मा एक बार फ‍िर सस्ते में महज 8 रन बनाकर म‍िचेल सेंटनर की गेंद पर आउट हो गए. उस समय भारतीय टीम का स्कोर 34 रन हुआ था.

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 255 रनों पर स‍िमट गई. न्यूजीलैंड की टीम की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 86 रन टॉम लैथम ने बनाए. वहीं भारत की ओर दूसरी पारी में सबसे सफल गेंदबाज वॉश‍िंंगटन सुंदर रहे, ज‍िन्हें 4 व‍िकेट म‍िले. रवींद्र जडेजा को 3 और अश्व‍िन को 2 व‍िकेट म‍िले.

में संभलकर शुरुआत की. 36 रन पर न्यूलीलैंड का पहला व‍िकेट डेवोन कॉन्वे (17) के रूप में ग‍िरा. जो वॉश‍िंंगटन सुंदर का श‍िकार बने. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को दूसरा झटका 78 के स्कोर पर लगा, जब अश्व‍िन ने व‍िल यंग (23) को फ‍िरकी में फंसाकर LBW आउट क‍िया. फिर सुंदर ने रचिन रवींद्र (9) को बोल्ड कर दिया. रवींद्र के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 89/3 रन था. इसके बाद सुंदर ने डेरिल मिचेल (18) को भी चलता कर दिया, जो हवाई शॉट मारने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे.

यहां से कप्तान टॉम लैथम और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े. सुंदर ने टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस पार्टनशिप का अंत किया. लैथम ने 133 रनों का सामना करते हुए 86 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे.

तीसरे द‍िन न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 198/5 से शुरू की. लेक‍िन जडेजा ने टॉम ब्लंडेल (41) को क्लीन बोल्ड क‍िया. उस समय कीवी टीम का स्कोर 231/6 हुआ था. इसके कुछ देर बाद जडेजा की ही गेंद पर म‍िचेल सेंटनर (4) लंबा शॉट जड़ने के चक्कर में जसप्रीत बुमराह को लॉन्ग ऑन पर कैच थमा बैठे. इसके बाद ट‍िम साउदी और एजाज पटेल भी थोड़े से ही अंतराल पर अश्व‍िन और जडेजा का श‍िकार बन गए. न्यूजीलैंड की टीम का आख‍िरी व‍िकेट विलियम ओरोर्के का रहा, जो रन आउट हुए. ग्लेन फ‍िल‍िप्स (48) नाबाद लौटे.

भारतीय टीम की पहली पारी में म‍िचेल सेंटनर की गेंदबाजी के कारण ताश के पत्तों की तरह ढह गई. सेंटनर ने 53 रन देकर 7 व‍िकेट हास‍िल क‍िए. इससे पूर्व भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. तीसरे ही ओवर में भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया, जो टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए. रोहित ने 9 गेंदों का सामना किया और वो अपना खाता भी नहीं खोल सके.

इसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने दूसरे द‍िन सधी शुरुआत की. जब भारतीय टीम का स्कोर 50 रन हुआ तो टीम इंड‍िया को दूसरा झटका शुभमन ग‍िल के रूप में लगा, ग‍िल (30) को म‍िचेल सेंटनर ने LBW आउट क‍िया. इसके बाद व‍िराट कोहली आए जो महज 1 रन बनाकर बनाकर म‍िचेल सेंटनर की फुलटॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

You may have missed