June 6, 2026

स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन 10 मई को

724b6501-22aa-47ad-98d4-126565549091

इतेश सोनी रायपुर- छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की ऐतिहासिक फिल्म घर दूर (1965) की सह-निर्मात्री स्व. श्रीमती चंदकली पांडे की 75वीं जयंती के अवसर पर इस वर्ष स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य समारोह 10 मई 2025 को शनिवार को दोपहर 3 बजे, अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती, रायपुर में संपन्न होगा।

इस आयोजन में वर्ष 2024 में रिलीज़ हुए वीडियो म्यूजिक एलबम्स को 18 विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत जगत के उभरते और अनुभवी कलाकारों, तकनीशियनों और रचनाकारों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।

अवार्ड समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी।

स्मार्ट सिनेमा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम राज्य के म्यूजिक और वीडियो इंडस्ट्री के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

You may have missed