June 6, 2026

“मोर चंदा अवईया हे” छत्तीसगढ़ी गीत यूट्यूब पर मचा रहा धूम

80db049f-064c-47d6-9bda-19af955f19f7

कांकेर के कलाकारों की प्रस्तुति को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस

इतेश सोनी रायपुर- नवा रायपुर में फिल्माया गया छत्तीसगढ़ी गीत “मोर चंदा अवईया हे” इन दिनों यूट्यूब पर खासा लोकप्रिय हो रहा है। यह गीत श्रृंगार रस पर आधारित है और दर्शकों को अपनी मधुरता व भावनात्मकता से खूब लुभा रहा है।

इस गीत को LIPI MUSIC KANKER के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। चैनल द्वारा अब तक 12 गीत प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जिनमें”ये मया के बंधना ,“खचित आवे रे दोस्”, “गढ़िया डोंगरी म”, “मोला डर लागे”, “सिटी काबर पारे ” और “दिवाने भटकते हैं” जैसे गीत भी शामिल हैं। इन सभी गीतों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

“मोर चंदा अवईया हे” को अब तक जितने लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं, वे खूब तारीफ कर रहे हैं। उनके अन्य गीतों को भी इंस्टाग्राम पर 10लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यह गीत कांकेर जिले के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण है।

इस विडियो एल्बम के गीतकार और कंपोजर विनोद बोरकर हैं। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा जी अपने बेहतरीन अंदाज में इस सुंदर गीत को स्वर दिए हैं, वीडियो सॉन्ग में लक्की दीप,आकांछा जैसे कलाकारों ने अहम योगदान दिया है। दर्शक गीतों में दिख रही ताजगी और सांस्कृतिक भावों की प्रस्तुति को खूब पसंद कर रहे हैं।

LIPI MUSIC चैनल छत्तीसगढ़ की लोककला को एक नया मंच दे रहा है, जहां स्थानीय प्रतिभाएं अपनी कला को पूरी दुनिया तक पहुँचा रही हैं।

आप भी “मोर चंदा अवईया हे” और ऐसे कई सुंदर गीत को LIPI MUSIC यूट्यूब चैनल पर देख-सुन सकते हैं।

You may have missed