September 29, 2026

अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह…अंतिम यात्रा पर रवाना हुए, पीछे-पीछे चल रही भारी भीड़

281224

अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह…अंतिम यात्रा पर रवाना हुए, पीछे-पीछे चल रही भारी भीड़

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। कांग्रेस मुख्यालय से उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ है। गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था। 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे। शुक्रवार तड़के ही उनका शव 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गई।