May 7, 2026

गरियाबंद–हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े और कंबल

IMG-20250116-WA0015

गरियाबंद–हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े और कंबल

इतेश सोनी गरियाबंद – हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण अंचलों के वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए।

गुढ़ियारी, यादव पारा, हरिजन पारा और आमलीपदर में वितरण

 

यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत गुढ़ियारी के यादव पारा, हरिजन पारा और ग्राम पंचायत आमलीपदर में आयोजित किया गया। यहां सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े दिए गए।

 

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान

 

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, संरक्षक एवं जनपद सभापति भूमिलता यादव, संरक्षक एवं सरपंच टीकम पुजारी, कोषाध्यक्ष पुष्पराज यादव, सलाहकार नीरेंद्र प्रताप सिंह और कार्यकारिणी सदस्यों मधु सूर्यवंशी, डुग्गू ठाकुर, जीशान मोहंती, लोकेश यादव, जीतू यादव और प्रियांशु ठाकुर उपस्थित रहे।

“सेवा हमारा संकल्प है” – आशुतोष सिंह

 

फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा, “सेवा हमारा संकल्प है और हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना है। ठंड के इस कठिन समय में हमारी छोटी सी कोशिश उन लोगों के लिए राहत का कारण बनती है, जो जीवन की इस चुनौती से जूझ रहे हैं।”

 

फाउंडेशन के अन्य कार्य भी सराहनीय

 

हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन न केवल जरूरतमंदों के लिए कंबल और गर्म कपड़े वितरित करता है, बल्कि अन्य कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों, शिक्षा सहायता और स्वच्छता अभियानों के माध्यम से फाउंडेशन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

फाउंडेशन के इस प्रयास से क्षेत्र में जरूरतमंदों को न केवल मदद मिली है, बल्कि यह एक मिसाल भी कायम कर रहा है कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

You may have missed