November 15, 2026

समीकरणों से महामारी विज्ञान तक: CBS-PRSU द्वारा शोध परियोजना फेलो के लिए आवेदन आमंत्रित

DSC31725

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (पीआरएसयू), रायपुर के सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज़ (सीबीएस) द्वारा संक्रामक रोगों की गणितीय मॉडलिंग पर आधारित एक शोध परियोजना के लिएप्रोजेक्ट फेलोके पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह दो वर्षीय शोध परियोजना “संक्रामक रोग गति की का न्यूरल साधारण अवकल समीकरणों के माध्यम से मॉडलिंग” शीर्षक से संचालित की जा रही है, जो महामारी विज्ञान और मशीन लर्निंग के संगम को दर्शाती है।

यह प्रोजेक्ट सीबीएस में गणित  के सहायक प्राध्यापक डॉ. गोविंद प्रसाद साहूके निर्देशन में चल रहा है, जिन्हें कोविड-19 का भारतीय परिपेक्ष्य में गणितीय महामारी मॉडलिंगके क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य किया है। वर्ष 2025 में उनके शोध कार्य को गैर रेखीय गतिकी, आप्टिमल कंट्रोल  सिद्धांत, औरवैज्ञानिक मशीन लर्निंगके अभिनव प्रयोगों के लिए सराहना मिली है।

शोध में एसआईआर मॉडल जैसे पारंपरिक फ्रेमवर्क कोन्यूरल ऑर्डिनरी डिफरेंशियल इक्वेशन्स जैसी नवीनतम मशीन लर्निंग तकनीकों से जोड़ा गया है। यहसंकर पद्धति महामारी की जटिल गतिकी को वास्तविक परिदृश्यों के अनुरूप प्रस्तुत करने की क्षमता रखती औरडेटा-आधारित नियंत्रण रणनीतियोंकी उपयोगिता को उजागर करता है।

यह प्रोजेक्ट प. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर कीरिसर्च ग्रांट सीड मनी स्कीमके तहत वित्तपोषित है और गणित एवं संगणनात्मक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करता है। इच्छुक स्नातकोत्तर अभ्यर्थी, जिनके पास गणित या संगणात्मक गणित में न्यूनतम 55% अंक हैं, 5 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

चयनित फेलो को ₹10,000 प्रतिमाह का समेकित मानदेय प्रदान किया जाएगा।

https://prsu.ac.in/backend/web/theme/news/27072025114522.pdf

You may have missed