August 8, 2026

प्लांट से लौह स्क्रैप चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल

DSC28526

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया विगत दिवस 26 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा में ए.के. ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एच.आई.ए. हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वर्क्स एण्ड स्क्रैपडील में चेक करने पर हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू.टी. 8797 में लोहे की प्लेट कंटिंग एवं लोहे की बीम , फ्लू डस्ट के साथ भरा हुआ ट्रक क्रमांक सीजी 10 आर 2004 में लोहे का प्लेट कंटिंग भरा हुआ एवं एक खाली हाईवा वाहन के सीजी 08 ए.डब्ल्यू. 1475 जो अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम को खाली करके वहीं खड़ा होना पाया गया। जिसके पास से लोहे की प्लेट , बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया तथा दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एब ‘बीम कटिंग पड़ा होना पाया गया एवं लोहे के समानों को उठाने एवं लोड करके ले जाने के लिये एक खाली ट्रक क्रमांक सीजी 07 एम.बी. 2455 एवं टाटा 1109 के सीजी 07 सी.ए. 6977 एक टाटा एस कं. सीजी 04 जे.बी. 9616 एवं लोहा लोड करने के उपयोग में लाये जाने वाले एक जे.सी. बी. के सीजी 08 ए.वाय. 8496, एक हाईड्रा के सीजी 07 सी.डब्ल्यू. 8063 तथा एक चैन माउण्टींग मशीन बिना नंबर का एवं डस्ट छानने का पांच लोहे का मशीन जिसमें चैन माउंटेन , जे.सी.बी. एवं हाईड्रा का कार्य डम्प लोहे के प्लेट एब बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के कार्य में उपयोग करने के लिये रखा होना पाया गया।

फ्लू डस्ट को चोरी के लोहे के उपर हाईवा में रखकर छिपाने के कार्य के लिये रखा होना पाया गया। हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूटी 8797, ट्रक क्रमांक सीजी 10 आर 2004 एवं दो ढेरों में मिला लोहे का प्लेट लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपये तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती लगभग 03 करोड़ 22 लाख रूपये का मिला।

इस संबंध में वाहन चालक चितानंद, गितेश वर्मा, एवं ए. के. ट्रेडर्स को संचालित करने वाले संजय सिंह के सुपरवाईजर निर्मल सिंह से संबंधित वाहन एवं लौह अयस्क के संबंध में धारा 94 बी. एन.एस.एस. का नोटिस देकर दस्तावेज की मांग की गई , जिस संबंध में उनके द्वारा उपरोक्त समान व वाहन संबंधी दस्तावेज नहीं होना बताये , जिस पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण –

मीथेन ठाकुर निवासी – सिकोला बस्ती मोहन नगर दुर्ग , ⁠चिंतानंद साहू उम्र 40 वर्ष निवासी – बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर , गीतेश वर्मा 36 वर्ष निवासी – टाटा लाइन कोहका और निर्मल सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी ईडब्ल्यूएस 697 वैशाली नगर , दुर्ग (छत्तीसगढ़)।