अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – नगर सेना अम्निशमन एवं आपातकालीन सेवायें तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जावेगा। इसी तारतम्य में प्रथम दिवस पर शहीद अम्निवीरों को श्रद्धांजली देकर कार्यकम की शुरूआत की गई। जिले में तैनात फायर फाइटर्स को उनके दायित्वों को ब्रीफ करने के पश्चात रैली का शुभारंभ किया गया। रैली नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर से निकालकर केरा चौक , पेण्ड्री से होते हुये हाईवे रोड से खोखरा चौंक से वापस नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर पर समाप्त हुईं। शहरवासी एवं आमजनों में अन्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने के लिये बेनर , पोस्टर के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला सेनानी एवं जिला अन्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू तथा फायर कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नगर सैनिक उपसिथित थे।
