June 6, 2026

रायपुर में सजेगी फैशन की महफिल: ‘मिस्टर, मिस एंड मिसेज सीजन 3’ का ग्रैंड फिनाले 3 अगस्त को

86c2aad0-9baf-43a5-9e77-f7b8823270ba

● विजेताओं को मिलेंगे ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ कैश प्राइस

इतेश न्यूज़ सर्विस, रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर फैशन और सौंदर्य की चकाचौंध देखने को मिलेगी। शहर की प्रतिष्ठित संस्था निहार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित ‘मिस्टर, मिस एंड मिसेज सीजन 3’ सौंदर्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 3 अगस्त को वुड केसल होटल में शाम 5 बजे से आयोजित होगा।

इस आयोजन को लेकर आयोजक नेहा पटेल और हरपाल सिंह ने बताया कि यह मंच प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।

🔸 हो चुका है फाइनल ऑडिशन

प्रतियोगिता के लिए फाइनल ऑडिशन 20 जुलाई को वुड केसल ऑडिटोरियम में संपन्न हो चुका है, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चयनित प्रतिभागियों के लिए 1 अगस्त से ग्रूमिंग सेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो होटल परिसर में ही आयोजित होगी।

🔸 कैटेगिरी के अनुसार प्रतियोगिता का वर्गीकरण
• ‘मिस’ कैटेगरी में 17 से 40 वर्ष की युवतियों के लिए रेगुलर और प्लस साइज के दो वर्ग रखे गए हैं।
• ‘मिसेज’ कैटेगरी को प्रतिभागियों की ऊंचाई के आधार पर 5.3 फीट तक और 5.3 फीट से ऊपर के दो वर्गों में विभाजित किया गया है।
• ‘मिस्टर’ कैटेगरी में युवाओं के आत्मविश्वास, चाल-ढाल और प्रस्तुति को परखा जाएगा।

🔸 मेहमानों से सजेगा ग्रैंड फिनाले

3 अगस्त को आयोजित ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथियों के रूप में विधायक, अभिनेता व पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा, योगेश अग्रवाल सहित कई फिल्मी सितारों की उपस्थिति रहेगी। विजेताओं को कैश प्राइज, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

🔸 आयोजन टीम का विशेष योगदान

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में नेहा पटेल की टीम में शामिल ये सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं:
सोनम, गार्गी, रितिका, पूजा, ज्योति, किमलीन, शहद, पूजा जोलेना, गायत्री, काव्य, विनीता, ममता, शिवानी, जिया, पुष्पांजलि, शिल्पा, भास्कर, गौरव, प्रियांशु, रिहान, एस.के., प्रदीप, राज, विनय और वीरेंद्र।

निहार प्रोडक्शन का यह प्रयास प्रदेश के फैशन व टैलेंट इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

You may have missed