November 14, 2026

कोरबा में ‘सेंट्रल इंडिया 2026’ का भव्य आयोजन सम्पन्न, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक

e12c525c-32a4-49eb-9320-5b7c937e05d8

सोनिया साहू बनीं मिस सेंट्रल इंडिया, अजीत साहू बने मिस्टर सेंट्रल इंडिया 2026

इतेश न्यूज़ सर्विस (ई.एन.एस.), रायपुर कोरबा।
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में ममता ब्यूटी स्टूडियो की संचालिका ममता पटेल और स्टार स्टूडियो के संचालक कमल सारथी द्वारा आयोजित सेंट्रल इंडिया 2026 सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी कला और फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें आकाश सोनी, काजल सोनबेर, कीर्ति प्रकाश जायसवाल, रितिका यादव, गंगासागर पंडा, विशाल महर, ई.एन.एस. न्यूज़ मीडिया के संस्थापक इतेश सोनी, लोक कलाकार एवं समाजसेवी लक्ष्मीनाग दीदी,
उर्वशी साहू, उपासना वैष्णव शामिल रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

आयोजकों ममता पटेल और कमल सारथी ने बताया कि यह कार्यक्रम कोरबा (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश के कोने–कोने से युवक–युवतियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय बस्तर, छत्तीसगढ़ी एवं वेस्टर्न पर आधारित था, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
आयोजकों ने कहा—
“इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। हमारे स्टार स्टूडियो में आने वाले प्रोजेक्टों में विजेताओं को कार्य का अवसर भी दिया जाएगा।”

कार्यक्रम के दौरान समाजहित में कार्य करने वाले युवाओं को दक्षिण कौशल सम्मान और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

⸻

विजेता सूची – सेंट्रल इंडिया 2026

मिस वर्ग
• विजेता – सोनिया साहू
• प्रथम उपविजेता – मुस्कान पांडे
• द्वितीय उपविजेता – मंन्यु बस्तर

मिस्टर वर्ग
• विजेता – अजीत साहू
• प्रथम उपविजेता – अतुल पांडे
• द्वितीय उपविजेता – विक्की श्रीवास

मिसेज़ वर्ग
• विजेता – नेहा साहू

मिसेज़ 40+ वर्ग
• विजेता – सपना पटेल

ट्रांस वर्ग
• विजेता – दिव्यांशि तिवारी

मिस्टर टीन
• लोचन सुधांशु पटेल

मिस टीन
• विजेता – दिशा बर्मन
• प्रथम उपविजेता – तनु पटवार
• द्वितीय उपविजेता – याशिका साहू

किड्स वर्ग
• विजेता – वेदिका राठौर
• प्रथम उपविजेता – तानिया पटेल

ब्राइडल प्रतियोगिता
• विजेता – प्रिया यादव
• प्रथम उपविजेता – रेखी सिंह
• द्वितीय उपविजेता – शिव