कोरबा में होगा Look and Learn मेकअप–हेयर सेमिनार व अवॉर्ड शो, गरीब महिलाओं व बच्चों के लिए निःशुल्क आयोजन
इतेश सोनी रायपुर- शहर में सौंदर्य, फैशन और प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से Mis, Mrs, Mr, Teen, Kids & Trans Central India 2026 – Look and Learn Seminar & Award Show का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ममता ब्यूटी स्टूडियो एंड स्टार स्टूडियो की संचालिका एवं आयोजक ममता पटेल के नेतृत्व में कोरबा में आयोजित होगा। इस विशेष सेमिनार में गरीब महिलाओं और बच्चों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि वे प्रोफेशनल स्किल सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में लाइव स्टेज आर्टिस्ट नीलिमा खुंटे, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट राहुल जायसवाल (बिलासपुर), प्रोफेशनल हेयर आर्टिस्ट हरीश वर्मा (बिलासपुर) तथा मुंबई से परमानेंट मेकअप आर्टिस्ट हरीश वर्मा अपनी सेवाएं देंगे। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मेकअप, हेयरकट, नैनोप्लास्टिया ट्रीटमेंट, क्रिएटिव ब्लो ड्रायर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ब्राइडल कंपटीशन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को हाइड्रा मशीन फेशियल गिफ्ट के रूप में प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के पश्चात ISO सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
इस भव्य आयोजन के मीडिया पार्टनर ENS News है। कार्यक्रम में ENS News के फाउंडर इतेश कुमार सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि ENS News की टीम के रिपोर्टर जगन्नाथ बिसोई पूरे कार्यक्रम का न्यूज़ कवरेज करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम मेंबर सनी महंत, सानिया गोयल, तुलसी पाटले, सोना कांची, मिस्टर लेखक, विक्की श्रीवास और निखिल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोजक ममता पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। ब्यूटी, फैशन और मॉडलिंग क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए यह आयोजन एक सुनहरा अवसर साबित होगा।
