भिलाई में भव्य इन्फ्लुएंसर मीट-अप का आयोजन, सोशल मीडिया जगत की नामचीन हस्तियां हुईं शामिल
Screenshot
इतेश सोनी रायपुर- भिलाई नागपुरा स्थित शगुन फार्म में एक भव्य इन्फ्लुएंसर मीट-अप का सफल आयोजन किया गया, जिसने सोशल मीडिया और डिजिटल क्रिएटर्स के बीच आपसी संवाद और सहयोग को नया मंच प्रदान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमालयन विज़न प्रोडक्शन, विशाल महार एवं हान भाई आशीष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल कलाकारों ने सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान, नेटवर्किंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने अपने अनुभव साझा किए तथा सोशल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, ब्रांड कोलैबोरेशन और कंटेंट की गुणवत्ता पर विशेष चर्चा की गई। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण और पेशेवर आयोजन व्यवस्था देखने को मिली।
इस इन्फ्लुएंसर मीट-अप को सफल बनाने में रवि सेल्फ ड्राइव, राधे कृष्णा एवं भिलाई फोटोग्राफी का विशेष सहयोग रहा। इनके प्रायोजन से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर ईएनएस न्यूज़ ने आयोजन की प्रमुख गतिविधियों को कवरेज प्रदान किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों एवं मीडिया सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सार्थक और प्रभावशाली आयोजनों के आयोजन की बात कही।
