आईटीआई मैनपुर में नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
इतेश सोनी गरियाबंद/मैनपुर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, अटल नगर नवा रायपुर के परिपत्र के पालन में दिनांक 24 नवंबर 2025 को आईटीआई मैनपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन जिला स्वास्थ्य विभाग गरियाबंद, सीएचसी मैनपुर के चिकित्सक, एवं जिला पुलिस गरियाबंद के थाना शोभा स्टाफ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ टीम ने प्रोजेक्टर PPT प्रेजेंटेशन, रोल प्ले, केस स्टडीज़, एवं जिला पुलिस द्वारा तैयार जागरूकता वीडियो के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी की पहचान तथा सुरक्षित यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप भी आयोजित की गई, जिसमें तनाव कम करने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।
कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहते हुए सुरक्षित, सतर्क और जागरूक नागरिक बनाना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएँ भी साझा कीं।
