August 7, 2026

‘आदिवासी 2 – झूम लेबो बस्तरिहा’: विदेशी कलाकारों संग छत्तीसगढ़ संस्कृति का धमाकेदार नया धमाल, यूट्यूब पर मचा रहा धूम”

f52d2ec7-33fd-4c42-ac44-37050623a4d0

इतेश न्यूज़ सर्विस रायपुर – शहीद वीर नारायण सिंह जी को समर्पित यह वीडियो एल्बम, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगायक हिरेश सिन्हा और लोकगायिका जितेश्वरी सिन्हा का बहुप्रतीक्षित कर्मा आधारित वीडियो गीत

(आदिवासी 2 – झूम लेबो बस्तरिहा)
आज रिलीज़ हो गया है। यह गीत आदिवासी संस्कृति, प्रकृति-प्रेम और मानवीय संवेदनाओं का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है।

यह ऐसी धरती है कि जो यहाँ पहली बार आता है, वह यहीं का हो जाता है। ऐसी है हमारी संस्कृति और यहाँ रहने वाले सीधे-साधे आदिवासी। इस वीडियो में बस्तर घूमने आए कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए हैं, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर कर्मा नृत्य किया। विदेशी अतिथियों ने पहली बार तीर कमान देखकर जिज्ञासा जताई कि क्या आदिवासी लोग इनका उपयोग जंगलों के जानवरों के शिकार के लिए करते हैं। इस पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया

हम जंगल के भक्षक नहीं, रक्षक हैं।
जंगल हमारे लिए घर है और यहाँ के जीव परिवार हैं। गीत में यह संदेश गहराई से उभरता है कि आदिवासी संस्कृति की पहचान प्रकृति-सुरक्षा, प्रेम, सरलता और सहअस्तित्व पर आधारित है।

इस गीत में एक महत्वपूर्ण भाव यह भी रखा गया है कि हम नाचते गाते क्यों हैं?
क्योंकि आदिवासी समाज के इतिहास में अनेक दर्द, संघर्ष और आंतरिक पीड़ाएँ छिपी हैं। इन्हीं कष्टों को मिटाने और मन को शांत करने के लिए संगीत और नृत्य को मरहम के रूप में अपनाया गया है।कर्मा नृत्य केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन की पीड़ा को हल्का करने वाला एक आध्यात्मिक उपचार है।

हिरेश सिन्हा और जितेश्वरी सिन्हा ने कहा कि यह गीत आदिवासी जीवन-दृष्टि, प्रकृति के प्रति सम्मान और मानवता के प्रति हमारे दायित्व को दर्शाता है। रिलीज़ होते ही यह गीत सोशल मीडिया पर तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है और आदिवासी कला संस्कृति को नई पहचान देने का कार्य कर रहा है।

इसके पूर्व सुपरहिट वीडियो एल्बम
हम तो आदिवासी आन इस गीत ने हमारे आदिवासी गौरव को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। विदेशों में भी यह धुन खूब वायरल हुई और सभी ने इसे दिल से सराहा | आदिवासी कलाकारों की अद्भुत कला, ऊर्जावान प्रस्तुति और सांस्कृतिक समृद्धि ने इस गीत को सचमुच अविस्मरणीय बना दिया।

और अब आदिवासी 2 झूम लेबो बस्तरिहा वीडियो एल्बम रिलीज़ हुआ है, अपनी अलग पहचान दिखलाने।