June 5, 2026

छत्तीसगढ़ फेम फैशन वीक: प्रदेशभर में ऑडिशन के बाद 70 प्रतिभागी पहुंचे ग्रैंड फिनाले मे

IMG-20260408-WA0002

ग्रैंड फिनाले 18 अप्रैल को भिलाई में चयनित प्रतिभागी करेंगे ग्लैमर, कॉन्फिडेंस और टैलेंट की भव्य प्रस्तुति

 

इतेश सोनी 

ई एन एस रायपुर। छत्तीसगढ़ में फैशन और ग्लैमर की दुनिया का सबसे चर्चित इवेंट “छत्तीसगढ़ फेम फैशन वीक सीजन-4” इस वर्ष 18 अप्रैल को अनंत्या ग्रीन्स में भव्य तरीके से आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित फैशन वीक का आयोजन सिद्धांत सिंह और राखी मंडल के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से चुनकर आए प्रतिभागी अपनी कला एवं आकर्षक व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगे।

 

इस सीजन की खास बात यह है कि आयोजन टीम ने प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों में ऑडिशन आयोजित किए। कुल 156 प्रतिभागियों में से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 70 प्रतिभागियों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया है। अब ये प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले की रैंप पर अपने आत्मविश्वास, टैलेंट और पर्सनालिटी के दम पर खिताब जीतने के लिए तैयार हैं।

 

चार प्रमुख कैटेगरी शामिल

 

इस बार फैशन वीक में प्रतिभागियों का मूल्यांकन निम्न कैटेगरी में किया जाएगा—

 • मिस ग्लोबल छत्तीसगढ़

 • टीन ग्लोबल छत्तीसगढ़

 • मिस्टर ग्लोबल छत्तीसगढ़

 • मिसेज ग्लोबल छत्तीसगढ़

 

प्रतिभागियों को रैंप वॉक, पर्सनालिटी, कॉन्फिडेंस और टैलेंट के आधार पर परखा जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना है, जहां से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

 

जज, फैशन एक्सपर्ट और स्पेशल गेस्ट तैयार

 

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित जज, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को नए अवसर और अनुभव मिलेंगे। साथ ही कार्यक्रम में मनोरंजन के विशेष रंग भी देखने को मिलेंगे, जिससे दर्शकों को एक यादगार शाम मिलने वाली है।

 

मीडिया कवरेज के लिए ENS News की विशेष उपस्थिति

 

इस भव्य आयोजन की मीडिया कवरेज के लिए ENS News की सीईओ इतेश सोनी और ENS ब्यूरो रिपोर्टर जगन्नाथ बिसोई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनकी मौजूदगी में फैशन वीक की सभी प्रमुख झलकियों और गतिविधियों की विस्तृत कवरेज की जाएगी, जिससे यह आयोजन और भी चर्चा का केंद्र बनेगा।

छत्तीसगढ़ फेम फैशन वीक सीजन-4 को लेकर प्रदेशभर में उत्साह अपने चरम पर है। फैशन इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के फैशन जगत को नई दिशा और ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

You may have missed