मेलोडी किंग नितिन दुबे लेकर आ रहे हैं धमाकेदार गाना “मोंगरा के गजरा”, टीज़र रिलीज़
रायपुर। इतेश न्यूज़ सर्विस।छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक और “मेलोडी किंग” के नाम से प्रसिद्ध नितिन दुबे एक बार फिर अपने फैंस के लिए शानदार तोहफ़ा लेकर आए हैं। हर साल की तरह इस साल भी वे अपने जन्मदिन के अवसर पर एक नया सुपरहिट गाना रिलीज़ करने जा रहे हैं। 3 जुलाई को रिलीज़ होने वाला उनका नया गाना है – “मोंगरा के गजरा”, जिसका टीज़र हाल ही में लॉन्च कर दिया गया है।
इस गाने में नितिन दुबे और शर्मीला बिश्वास की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमेस्ट्री दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और यही वजह है कि हर बार इनकी जोड़ी को दर्शक भरपूर प्यार देते हैं।
इस गाने का निर्देशन राम यादव ने किया है जबकि सिनेमैटोग्राफी की ज़िम्मेदारी तामेश्वर देव ने निभाई है। “मोंगरा के गजरा” गाने के मीडिया पार्टनर के रूप में इतेश न्यूज़ सर्विस जुड़ा है, जो कि छत्तीसगढ़ की अग्रणी न्यूज़ प्रमोशन कम्पनी है।
“मोंगरा के गजरा” गाना 3 जुलाई को नितिन दुबे के जन्मदिन पर उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘Nitin Dubey Official’ पर रिलीज़ किया जाएगा। फिलहाल गाने का टीज़र दर्शकों के बीच रोमांच और उत्सुकता पैदा कर रहा है। आप चाहें तो यूट्यूब पर जाकर इस बहुप्रतीक्षित गाने का टीज़र देख सकते हैं।
