August 7, 2026

“मैनपुर ट्रैक्टर्स का फेस्टिवल धमाका – ट्रैक्टर के साथ खुशियों की सौगात”

fcc9a8c6-657b-4a20-a88d-1546140c32b3

इतेश सोनी 

इतेश न्यूज़ सर्विस, मैनपुर – त्योहारों का सीज़न शुरू होते ही बाज़ार में रौनक़ बढ़ जाती है और इसी मौके पर मैनपुर ट्रैक्टर्स अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया है जबरदस्त ऑफ़र। सोनालिका ट्रैक्टर्स की नई रेंज पर अब किसानों और ग्राहकों को मिल रहे हैं कई आकर्षक उपहार और विशेष छूट।

शोरूम से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राहकों को इस बार महज़ ट्रैक्टर ही नहीं बल्कि 15 से अधिक बंपर इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा। इनमें चार पहिया वाहन, बाइक, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ और कई तरह के सरप्राइज़ गिफ़्ट शामिल हैं।

मैनपुर ट्रैक्टर्स के संचालक असलम मेमन ने बताया कि –
“हमारे लिए ग्राहक हमारी सबसे बड़ी ताक़त हैं। त्योहारों के इस शुभ अवसर पर हम चाहते हैं कि किसान भाइयों और ग्राहकों को नए ट्रैक्टर के साथ खुशियों का भी तोहफ़ा मिले। सोनालिका ट्रैक्टर्स पहले से ही अपनी मजबूती और बेहतर माइलेज के लिए किसानों की पहली पसंद है, और इस सीज़न ऑफ़र ने इसे और भी किफ़ायती बना दिया है।”

असलम मेमन अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए मैनपुर में जाने जाते हैं। वे न सिर्फ़ एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं बल्कि मैनपुर के इकलौते मीरा लॉज के भी मालिक हैं। समाजसेवा और व्यवसाय में उनकी सक्रियता उन्हें क्षेत्र के अग्रणी उद्यमियों में शुमार करती है।

इस उत्सव सीज़न में अगर आप ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो मैनपुर ट्रैक्टर्स का यह ऑफ़र आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।