September 30, 2026

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नया धमाका – ‘खारून पार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

1be4403b-3e6e-403d-9fa7-6e7a6ff264a9

इतेश न्यूज़ सर्विस, रायपुर।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा अब केवल लव स्टोरी और फैमिली ड्रामा तक सीमित नहीं रहा। दर्शकों के लिए कुछ हटकर पेश करने जा रहा है इनसाइड मी ओरिजिनल्स का नया प्रोजेक्ट ‘खारून पार’, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

ट्रेलर में हँसी से भरपूर कॉमेडी, भावनात्मक ड्रामा और झकझोर देने वाला सस्पेंस सबकुछ देखने को मिलता है। इससे साफ़ जाहिर होता है कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का एक नया अनुभव देने वाली है।

फ़िल्म के युवा कलाकारों में शील वर्मा और एल्सा घोष मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ राया डिंगोरिया, अमन सागर, कौशल शौक़त और क्रांति दीक्षित जैसे उभरते कलाकार भी नज़र आएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्री के एवरग्रीन विशाल अपनी दमदार मौजूदगी से फिल्म को और खास बनाने वाले हैं।

फिल्म की टीम का कहना है कि ‘खारून पार’ एक अलग तरह का सिनेमा है, जो दर्शकों को रोमांच से भर देगा।

खास बात यह है कि फिल्म 12 सितम्बर से छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

दर्शक यूट्यूब चैनल NV Entertainment पर ट्रेलर देखकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं।