April 17, 2026

छत्तीसगढ़ी रैपर एप्पी राजा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

c688db8e-bf67-40dd-a6a3-df1bb6549d6b

इतेश न्यूज़ सर्विस रायपुर- छत्तीसगढ़ के चर्चित छत्तीसगढ़ी रैपर एप्पी राजा की स्वास्थ्य स्थिति इन दिनों गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व उनका ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से उनके शरीर में अत्यधिक रक्त की कमी देखी जा रही है। लगातार हीमोग्लोबिन गिरने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर एप्पी राजा को उनके निवास स्थान भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार रक्त की कमी को देखते हुए पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार ब्लड की यूनिट चढ़ाई जा रही है।एप्पी राजा की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चिकित्सकीय निगरानी अभी आवश्यक है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

एप्पी राजा के परिजनों और शुभचिंतकों ने आमजन से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की है, ताकि वे जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से अपने संगीत और रचनात्मक कार्यों में लौट सकें।