June 25, 2026

सतीश जैन की बहुप्रतीक्षित फिल्म “झन भूलो मां बाप ल 2” की स्टारकास्ट का हुआ खुलासा

FB_IMG_1782361181144

दीक्षा जायसवाल और दीपक साहू निभाएंगे मुख्य भूमिका

इतेश कुमार सोनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सतीश जैन की आगामी फिल्म “झन भूलो मां बाप ल 2” को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। खासकर फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब स्वयं सतीश जैन ने फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा कर दिया है।

सतीश जैन ने बताया कि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में दीक्षा जायसवाल नजर आएंगी, जबकि मुख्य अभिनेता की भूमिका में दीपक साहू दिखाई देंगे। इस घोषणा के बाद फिल्म प्रेमियों और दीक्षा जायसवाल के प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।

दीक्षा जायसवाल ने कम उम्र में ही अपने अभिनय और प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम कर दर्शकों का दिल जीता है। इससे पहले भी वह सतीश जैन के साथ काम कर चुकी हैं और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म में चयन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए दीक्षा जायसवाल ने कहा, “इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी लगन और मेहनत के साथ इस फिल्म में काम करूंगी और हमेशा छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए समर्पित रहूंगी।”

फिल्म की घोषणा के बाद दीक्षा को सोशल मीडिया और फिल्म जगत से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। माना जा रहा है कि सतीश जैन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा की चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है। दर्शकों को अब फिल्म की शूटिंग और रिलीज से जुड़ी आगामी घोषणाओं का इंतजार है।

You may have missed