April 17, 2026

उड़द दाल वड़ा बनाने की आसान रेसिपी…

260925

उड़द दाल वड़ा बनाने की आसान रेसिपी…

दक्षिण भारत में इन्हें मेदू वड़ा भी कहते हैं, जबकि उत्तर भारत में इन्हें दाल वड़ा कहते हैं। नारियल की चटनी या धनिये की चटनी के साथ परोसे जाने पर ये बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

उड़द दाल वड़ा बनाने की आसान रेसिपी: उड़द दाल वड़ा बनाने के लिए सामग्री:

उड़द दाल – 1 कप (रातभर भिगोई हुई)

हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई

अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ, वैकल्पिक)

करी पत्ते – 6-7

काली मिर्च – ½ चम्मच

जीरा – ½ चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तेल – तलने के लिए

उड़द दाल वड़ा बनाने की विधि: सबसे पहले भिगोई हुई उड़द दाल को पानी छानकर मिक्सी में डालें. इसे बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी के साथ मोटा पेस्ट बना लें. अब पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इसमें हरी मिर्च, अदरक, प्याज, करी पत्ते, जीरा, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बैटर हल्का और फूला हुआ बनाने के लिए इसे 4-5 मिनट तक फेंटें.

एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रखें. जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तब हाथों को हल्का गीला करके छोटे-छोटे गोले या वड़े बनाकर तेल में डालें. वड़ों को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार उड़द दाल वड़े को हरी चटनी, नारियल चटनी या सांभर के साथ गर्मागरम परोसें|