June 15, 2026

दिल्ली भोपाल की टीम ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण…

190425

दिल्ली भोपाल की टीम ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण…

रायसेन, जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी जोरशोर से की जा रही है।इस सिलसिले में हाईटेक वेयरहाउस हीरा वेयरहाउस शाहीन वेयरहाउस बेरखेड़ी चौराहा रायसेन का किया भोपाल रायसेन के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण। रायसेन दिल्ली भोपाल की टीम ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण ।सांची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दीवानगंज समिति के प्रबंधक देवेंद्र मीणा के साथ दीवानगंज के वेयरहाउस पर उपार्जन केंद्र पर डायरेक्टर प्रदीप कुमार मान जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश वेयरहाउस कॉरपोरेशन दिलीप अर्गल जिला आपूर्ति अधिकारी राजू काटुलकर भोपाल नागरिक आपूर्ति निगम सेक्शन ऑफिसर जय नारायण जिला खाद एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी पुरषोत्तम पटेल ने हाईटेक वेयरहाउस हीरा वेयरहाउस शाहीन वेयरहाउस बरखेड़ी चौराहा पर अधिकारियों के साथ एवं दिल्ली की टीम ने दीवानगंज सोसाइटी के अंतर्गत तीनों समिति का निरीक्षण किया। जहां पर किसानों द्वारा पूछने पर बताया गया कि इन वेयरहाउसों पर हम सभी लोगों को पानी व अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है। गेहूं के सैंपल लेकर बताया गया कि गेहूं का भी मापदंड पूरी तरह से सही पाया गया।

उपार्जन केंद्र हाईटेक वेयरहाउस हीरा वेयरहाउस शाहीन वेयरहाउस बरखेड़ी चौराहा रायसेन का भी बारीकी से किया निरीक्षण ।वही उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डायरेक्टर मान अधिकारी पुरषोत्तम पटेल द्वारा उपार्जन केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित स्कंध की मात्रा किसानों को तौल पर्ची वितरण आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता का गेहूॅ उपार्जित किया जाए। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार भी लगाई।कहा कि गेंहूँ में कचरा कंकड़ मिट्टी की मिलावट की उपज की खरीदी की तो वेयरहाउस से गेहूं का उठाव नहीं किया जाएगा।उन्होंने फसल उपार्जन के लिए आए किसानों से भी संवाद कर उपार्जन कार्य तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए केन्द्र प्रभारी के समक्ष किसानों के लिए छायादार

 

You may have missed