सम-सामियकी
दार्जिलिंग चिड़ियाघर का रेड पांडा कार्यक्रम
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park),दार्जिलिंग के रेड पांडा संरक्षण, प्रजनन और संवर्धन कार्यक्रम को पहली बार विश्व चिड़ियाघर और एक्वेरियम एसोसिएशन,2024 (World Association of Zoos and Aquariums, 2024) द्वारा WAZA संरक्षण और पर्यावरण स्थिरता पुरस्कारों के लिए शीर्ष 3 फाइनलिस्टों में शामिल किया गया है।
WAZA संरक्षण और पर्यावरण स्थिरता पुरस्कार की घोषणा 7 नवंबर, 2024 को सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79वें WAZA वार्षिक सम्मेलन (79th WAZA annual conference) में की जाएगी।
WAZA क्षेत्रीय संघों, राष्ट्रीय संघों, चिड़ियाघरों और एक्वैरियमों का एक वैश्विक गठबंधन है।
पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान ने विभिन्न संस्थानों और भारत सरकार के सहयोग से कई आवास पुनर्स्थापन पहल संचालित की हैं।
2022 से 2024 के बीच, नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (captive-bred red pandas) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (SNP) में छोड़ा गया। इनमें से तीन मादाओं ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया।
यह दुर्लभ प्रजाति भारत में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में पाई जाती है।
–
राष्ट्रीय खेल नीति, 2024 का मसौदा
3 अक्टूबर, 2024 को युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) ने सार्वजनिक परामर्श के लिए राष्ट्रीय खेल नीति ((NSP) 2024 का मसौदा जारी किया।
यह नीति राष्ट्रीय खेल नीति, 2001, खेलों इंडिया योजना और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (TOPS) जैसी पिछली पहलों पर आधारित होगी।
मौजूदा राष्ट्रीय खेल नीति दो दशक से अधिक समय पहले तैयार की गई थी। इस कारण एक नई व्यापक राष्ट्रीय खेल नीति तैयार करना अनिवार्य है,जिसमें खेल के क्षेत्र में नवीनतम विकास को शामिल किया जाएगा।
इस नीति में वर्तमान तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा।
इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे में सुधार और प्रतिभा को बढ़ावा देकर भारत को वैश्विक खेल नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करना है।
इसका विजन “राष्ट्र निर्माण के लिए खेल – राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल की शक्ति का उपयोग” ( Sports for Nation Building – Harness the Power of Sports for Nation’s Holistic Development),जो ‘विकसित भारत’ के सिद्धांतों के अनुरूप है।
इस मसौदा नीति के पांच प्रमुख स्तम्भ निम्नलिखित है;
आर्थिक विकास के लिए खेल;पर्यटन, विनिर्माण आदि जैसे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खेलों का लाभ उठाना।
खेल एक जन आंदोलन; समुदायों को शामिल करना, राष्ट्रीय फिटनेस रैंकिंग और इंडेक्सिंग प्रणाली की स्थापना करना, और शारीरिक शिक्षा ढांचे में सुधार करना।
सामाजिक विकास के लिए खेल; स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देना और खेलों के माध्यम से समावेशिता, स्वास्थ्य, और शिक्षा को सुविधाजनक बनाना।
NSP 2024 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति,2020 (NEP) के साथ सुसंगत बनाना; खेल को शिक्षा के साथ एकीकृत करना।
वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता;उन्नत बुनियादी ढांचा, प्रतिभा पहचान आदि को प्रोत्साहित करना।
—
केयरएज रेटिंग्स – ग्लोबल स्केल रेटिंग्स में पहली भारतीय एजेंसी
4 अक्टूबर, 2024 को भारत की अग्रणी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयरएज रेटिंग्स ने घोषणा की है कि वह अपनी सहायक कंपनी केयरएज ग्लोबल आईएफएससी लिमिटेड के माध्यम से ग्लोबल स्केल रेटिंग्स(Global Scale Ratings) क्षेत्र में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी बन गई है।
केयरएज ने 39 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को कवर करते हुए सॉवरेन रेटिंग पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की है।
कोविड महामारी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में आई तेजी और बुनियादी ढांचे में बढ़ते निवेश के आधार पर केयरएज ग्लोबल आईएफएससी लिमिटेड ने भारत को दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा (LTFC) रेटिंग बीबीबी+ (निवेश ग्रेड) प्रदान की है।
केयरएज ग्लोबल आईएफएससी लिमिटेड ने जर्मनी, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन को AAA रेटिंग; ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका को AA+; तथा फ्रांस, जापान, कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन को AA-; पुर्तगाल को A+, चीन और स्पेन को A, चिली, मलेशिया को A-रेटिंग दी है।
1993 में स्थापित, मूल कंपनी केयर रेटिंग्स लिमिटेड भारत की दूसरी सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसी है, जिसके पास विभिन्न क्षेत्रों में कंपनियों की रेटिंग करने का एक विश्वसनीय ट्रैक रिकॉर्ड है।
—
जेपी नड्डा WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष
7-9 अक्टूबर, 2024 के मध्य नई दिल्ली में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र (77th Session of the WHO Regional Committee for South-East Asia) का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को इस सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
यह समिति विश्व स्वास्थ्य संगठन की वार्षिक शासी संस्था है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में स्वास्थ्य नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस तीन दिवसीय सत्र में बांग्लादेश,भूटान, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया, भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और तिमोर-लेस्ते सहित सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों का समाधान करना और पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नीतियों का पता लगाना है।
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गैर-संचारी रोगों (NCDs) की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए कहा कि भारत ने 2010 से राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम लागू किया है।
LIC ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हिस्सेदारी में वृद्धि की
5 अक्टूबर, 2024 को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक आधिकारिक बयान में घोषणा की कि, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) प्रक्रिया के दौरान 259.6 मिलियन शेयरों के आवंटन के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र में उसकी हिस्सेदारी 4.05% से बढ़कर 7.10 % हो गई है।
LIC ने QIP प्रक्रिया के दौरान 57.36 रुपये की औसत लागत पर बैंक की 3.376 प्रतिशत इक्विटी का अधिग्रहण किया।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कंपनियों के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) को शेयर या अन्य प्रतिभूतियां बेचकर धन जुटाने का माध्यम है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने वर्ष 2006 में क्यूआईपी की शुरुआत की थी, ताकि भारतीय कंपनियों को विदेशी फंडिंग पर बहुत अधिक निर्भर रहने के बजाय घरेलू स्तर पर धन जुटाने में मदद मिल सके।
भारत सरकार के एक प्रस्ताव द्वारा अनौपचारिक इकाई के रूप में SEBI की स्थापना 12 अप्रैल, 1988 को हुई थी।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड अधिनियम,1992 के माध्यम से वर्ष 1992 में SEBI को वैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ।
