August 10, 2026

जारी हुई सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक

CuET

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) PG 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसे सिटी इंटिमेशन स्लिप भी कहते हैं। पहली सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 मार्च से शुरू हो रही है। इसलिए NTA की ओर से सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने का इंतजार खत्म हो चुका है। आम तौर पर परीक्षा के 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी होती है लेकिन इस बार इसमें कुछ देरी देखने को मिली है।

इससे पहले जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा था, ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप NTA की वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख से लगभग दस दिन पहले उपलब्ध होगी।’ मतलब आपको दस दिन पहले ही पता चल जाएगा कि आपका परीक्षा केंद्र किस शहर में है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप आपका एडमिट कार्ड नहीं है। CUET PG एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से पहले अलग से जारी होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी।

सीयूईटी सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • अब जानते हैं कि CUET PG 2025 की सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें। यह बहुत आसान है।
  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
  • होम पेज पर, CUET PG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 के लिंक को क्लिक करें।
  • सीयूईटी पीजी पेज पर निर्धारित जगह अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉग इन विवरण और निर्धारित जगह पर कैप्चा कोड डालकर सब्मिट कर दें।
  • आपकी CUET PG 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखने पर इसको डाउनलोड कर लें।
  • सीयूईटी परीक्षा सिटी और समय ध्यान से चेक कर भविष्य के लिए इसे अपने पास संभाल कर रखें।
  • अगर आपको CUET PG 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप 011 – 69227700 / 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल की मदद से संपर्क करें। CUET PG 2025 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 13 मार्च से 1 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।