September 30, 2026

सीएसपी सुश्री योगिताबाली खपर्डे ने दी सायबर अपराध संबंधी जानकारी

SP9

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर चाम्पा पुलिस द्वारा जन – जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री योगिताबाली खपर्डे द्वारा जांजगीर क्षेत्र के पार्षदो का मीटिंग लिया गया। जिसमें सायबर अपराध से बचने के संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर आवश्यक सुरक्षा संबंधी जानकारी दिया गया। उनके द्वारा सायबर अपराध से बचने , ऑनलाइन धोखाधड़ी , सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे भी जानकारी दी गई। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट से बचने मोबाइल पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करने की सलाह दी। इसके अलावा उनके द्वारा नशा पान सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दिया गया। वहीं उन्होंने क्षेत्र में महिला कमांडो टीम का गठन करने की बात भी कही। सायबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुये सीएसपी ने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी या किसी अन्य साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जायें।