June 6, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से किसान के खेत में रखी फसल जलकर खाक

301224

आकाशीय बिजली गिरने से किसान के खेत में रखी फसल जलकर खाक

दमोह,जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम करौंदी सिंगोरगड में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से किसान के खेत में रखी दो एकड़ की धान की फसल जलकर खाक हो गई। साथ ही धमक में एक बुजुर्ग किसान भी बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर होश आया। अब किसान की हालत बेहतर है।

पिछले तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है। शनिवार को पूरे जिले में बारिश हुई। वहीं, उसके बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। स्थानीय ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि पहले तेज रफ्तार में बिजली तड़की और फिर वह आम के पेड़ पर गिरी। उसी पेड़ के नीचे नत्थू लोधी धान का ढेर रखा था और राहर की फ़सल रखी हुई थी, जो आग लगाने से पूरी जलकर खाक हो गई। कुछ ही दूरी पर एक घर में किसान सो रहा था। वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे हिलाया कुछ होश में आने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

महेंद्र सिंह ने बताया कि एक एकड़ में धान बोई थी, उसकी कटाई के बाद फसल का ढेर रख दिया था। साथ में एक एकड़ खेती में राहर की फ़सल की थी, उसकी कटाई करके दोनों फ़सल रखी थी, लेकिन शनिवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दोनों फसलें जलकर राख हो गई। किसान का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान को आग बुझाने का मौका भी नहीं मिला।

You may have missed