June 14, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 184 जोड़ों का विवाह संपन्न, विभागीय प्रावधानों और उपहार सामग्री पर दी स्पष्ट जानकारी

samachar prishth logo

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 184 जोड़ों का विवाह संपन्न, विभागीय प्रावधानों और उपहार सामग्री पर दी स्पष्ट जानकारी

रायपुर:14 जून 2026, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई उपहार सामग्री और वित्तीय व्यवस्थाओं को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक तथ्यात्मक जानकारी जारी की है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 10 फरवरी 2026 को खड़गवां विकासखंड के चनवारीडांड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 184 जोड़ों का विवाह शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया गया था।

50 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति कन्या 50 हजार रुपये की सहायता राशि का प्रावधान है। इसमें से 35 हजार रुपये की राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से अंतरित की जाती है। शेष राशि का उपयोग विवाह आयोजन, वर-वधू के लिए भोजन, आवास, वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाता है।

सामग्री वितरण और गुणवत्ता पर स्पष्टीकरण

अधिकारियों ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रति विवाहित जोड़े के लिए 20 अतिथियों के भोजन, वर-वधू के वस्त्र, पायल-बिछिया और श्रृंगार सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। बाजार में चांदी के बढ़ते दामों के मद्देनजर, स्वीकृत वित्तीय प्रावधानों के भीतर ही कृत्रिम मंगलसूत्र प्रदान किए गए थे।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए गए थे। यदि किसी भी सामग्री में गुणवत्ता की कमी पाई गई, तो संबंधित फर्म पर प्रति हितग्राही 100 रुपये की दर से कुल 18,400 रुपये की कटौती की गई। इसके अलावा, प्रति कन्या 1,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की गई। इस प्रकार, कुल 36,000 रुपये सीधे खातों में और शेष लगभग 14,000 रुपये की राशि आयोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की गई।

सामाजिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है। शासन इस योजना के माध्यम से पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You may have missed