चार्ली फेम एक्टर राधाकृष्णन चक्यत का निधन…
चार्ली फेम एक्टर राधाकृष्णन चक्यत का निधन…
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आई है। खबर है कि जाने-माने अभिनेता और फोटोग्राफर का निधन हो गया है। मशहूर फोटोग्राफर और फिल्म ‘चार्ली’ के अभिनेता राधाकृष्णन चक्यत ने 53 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मशहूर फोटोग्राफर और अभिनेता राधाकृष्णन चक्यत की पिक्सेल विलेज टीम ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए पिक्सेल विलेज टीम ने लिखा- ‘भारी मन से हम अपने शिक्षक, मित्र और प्रेरक राधाकृष्णन चक्यत के निधन की खबर दे रहे हैं। फोटोग्राफी के सफर में वे हमारे मार्गदर्शक थे।’ इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं।
राधाकृष्णन चक्यत के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वे लंबे समय से इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। चार्ली फिल्म के अभिनेता दुलकर सलमान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। सलमान ने राधाकृष्णन की एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारा साथ में बिताया वक्त और बातचीत हमेशा मेरे साथ रहेगी।’ आपको बता दें कि राधाकृष्णन चकयत पिक्सल विलेज के संस्थापक भी थे। राधाकृष्णन ने मलयालम सिनेमा में काफी काम किया है, ऐसे में उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक छा गया है।
