September 29, 2026

CG Junior Doctors Strike: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर, धरनास्थल पर ही शुरू की समानांतर OPD

230626

17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल शुरू

रायपुर: प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टर गुरुवार से अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल और नेहरू मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने नियमित ओपीडी का बहिष्कार किया, लेकिन मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए धरनास्थल पर ही समानांतर ओपीडी लगा दी।

मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के सामने डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की, परामर्श दिया और जरूरत के मुताबिक उपचार भी किया। हड़ताल में इंटर्न, पीजी रेजिडेंट, पोस्ट-पीजी, पीजी बॉन्डेड और एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर शामिल हुए। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से चर्चा के बाद शासन ने मांगों का लिखित प्रस्ताव मांगा था। एसोसिएशन प्रस्ताव सौंप चुका है।

एमबीबीएस के पीजी और पोस्ट पीजी का स्टाइपेंड बढ़ाया जाए। पीजी बॉन्ड: पीजी बॉन्ड की राशि 50 लाख रुपए से घटाकर 10 लाख रु. की जाए। बॉन्ड के तहत सेवा अवधि घटाकर एक साल की जाए। सुपर स्पेशलिटी कैडर: राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में अलग सुपर स्पेशलिटी कैडर का गठन किया जाए।