June 6, 2026

किसान के घर में आग लगने से बछड़े की मौत…

140325

किसान के घर में आग लगने से बछड़े की मौत…

धमतरी,छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। एक घटना ग्राम पोटियाडीह निवासी किसान के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि आग की चपेट में आने से एक बछड़े की भी मौत हो गई। यहां पैरावट में आग लग गई। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पोटियाडीह में किसान फूल सिंह साहू के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घर में रखी लकड़ी, छेना, पैरावट और खेती-किसानी से संबंधित सामान जलकर खाक हो गए। इसके अलावा, मवेशियों के लिए बनाए गए एक कमरे में आग लगने से एक सप्ताह पहले जन्मा बछड़ा बाहर नहीं निकल पाया और जलकर मर गया।

You may have missed