महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत जनता की जीत है : नंदनी नेताम
इतेश सोनी रायपुर । शनिवार को महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए वहीं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में भी उपचुनाव हुए। एक तरफ महाराष्ट्र में भाजपा व महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की वहीं झारखंड में भाजपा वोट प्रतिशत के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन जेएमएम और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार ने वहां जीत दर्ज की। इस अवर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नंदनी नेताम ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा व महायुति को मिला यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रीय हित में लिए गए निर्णयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है।
यह गौरवपूर्ण विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व व डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के प्रति नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भी हमने कड़ी मेहनत की लेकिन हमारे अनुरूप परिणाम नही आये परंतु हम जनता द्वारा दिये गए जनादेश को स्वीकार करते हैं। झारखंड की जनता ने हमें वोट प्रतिशत में सबसे बड़ी पार्टी का आशीर्वाद दिया है जिसके लिए मैं कृतज्ञता पूर्वक आभार व्यक्त करती हूं।
