April 19, 2026

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा? जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

290325

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा? जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

29 मार्च 2025 का सूर्य ग्रहण: साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025, शनिवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर ही लगता है। इस बार चैत्र अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा। जानें इस ग्रहण से जुड़ी खास बातें-

सूर्य ग्रहण 2025 भारत में समय, 29 मार्च 2025, यानी आज चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, आंशिक रूप से सूर्य के प्रकाश को रोकता है और पृथ्वी के कुछ हिस्सों पर छाया पड़ती है। नासा के अनुसार, ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और आर्कटिक के क्षेत्रों में दिखाई देगा। जानें भारत में सूर्य ग्रहण का समय व क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं:

भारत में कितने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण: भारत में सूर्य ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 4:17 बजे अपने चरम पर होगा। सूर्य ग्रहण शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। हालांकि यह ग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा।

क्या भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा: सूतक काल धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाने वाला काल है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण से 9 से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल तभी लागू होता है, जब यह नजर आता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भारत में लागू नहीं होगा।

क्या साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा: आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्रमा की छाया देश के ऊपर से नहीं गुजरेगी, जिससे भारत में इस खगोलीय घटना को नहीं देख पाएंगे।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा: ग्रहण न्यूयॉर्क शहर, बोस्टन, मॉन्ट्रियल और क्यूबेक सहित कई क्षेत्रों में दिखाई देगा। अफ्रीका, साइबेरिया, कैरेबियन और यूरोप के अन्य हिस्सों में भी आंशिक ग्रहण को देखा जा सकेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।