September 29, 2026

एशियन गेम्स में नीरू का स्वर्णिम निशाना, पदार्पण में ही रचा इतिहास

260926

महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, 29 सितम्बर 2026: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज नीरू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि पहली बार एशियन गेम्स में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीतकर नीरू ने भारतीय खेल जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। अपने सटीक निशाने, एकाग्रता और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाई है।

उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर पदार्पण करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल करना नीरू की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नीरू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।